छत की दीवार से गिरे युवक की मौत

( 1902 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Jul, 15 10:07

जोधपुर | भीतरी शहर के गोलनाडी के पास बीती रात बिजली के तारों से होकर नीचे गिरे एक युवक की मौत हो गई। मृतक अपने घर की छत पर खाना खाते हुए गोलनाडी में चल रहा क्रिकेट मैच देख रहा था। डिस्कॉम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एईएन अशोक जोशी ने बताया कि संबंधित जेईएन से इसकी रिपोर्ट मंगवाई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीरेंद्र सिंह (32) शनिवार रात को अपने घर की छत की दीवार पर बैठ कर खाना खाते हुए मैच देख रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे तेज हवा चलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। वह बालकनी से होते हुए वहां से गुजर रही बिजली की तारों पर गिरा।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.