वाहनों के पीयूसी प्रमाण पत्र आज से

( 2577 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Jul, 15 11:07

जोधपुर | पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट अब रात दस बजे तक बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इस संबंध में शनिवार को सभी प्रदूषण जांच केंद्रों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार रविवार से पीयूसी जारी करने का काम सुबह एक घंटा जल्दी शुरू होगा और रात दो घंटे देरी तक चलेगा। इससे अब सुबह 9 से रात 10 बजे तक प्रदूषण जांच हो सकेगी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.