सलमान बोले, शादी का विचार कैंसिल

( 17930 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Jul, 15 09:07

सलमान बोले, शादी का विचार कैंसिल मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के प्रशंसक लंबे समय से उनकी शादी की खबर का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लोगों का यह चहेता अभिनेता फिलहाल शादी के मूड में नहीं है। हालांकि वह प्यार में पूरा यकीन रखते हैं। शादी के सवाल पर सलमान हर बार अलग जवाब लेकर आते हैं। शुक्रवार रात जब उनसे पूछा गया कि आप लड़की में क्या गुण चाहते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि ‘फिलहाल शादी का विचार कैंसिल, प्यार लौट आया है’। 49 वर्षीय अभिनेता की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। सोमी अली से लेकर संगीता बिजलानी और ऐश्वर्या से लेकर कैटरीना तक। वह ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने की लांचिंग के अवसर पर बोल रहे थे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.