30 दिन में मिले 70 संदिग्ध मरीज

( 2381 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jul, 15 12:07

भोपाल | राजधानी में डेंगू बुखार के संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को अवधपुरी क्षेत्र में डेंगू का एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इससे राजधानी में इस साल डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा आठ हो गया है। वहीं संदिग्ध मरीजों का आंकड़ा 150 हो गया है। इनमें से 70 मरीज जून माह में मिले हैं। इसके चलते राजधानी में डेंगू का संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.