खंडवा में बस-ट्राला भिड़ंत

( 2739 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jul, 15 11:07

खंडवा | खंडवा में बुधवार को बस-ट्राले के बीच भिड़ंत से 24 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना तब हुई, जब इंदौर से आ रही बस एक वाहन को ओवरटेक कर सामने से आ रहे ट्राले से जा भिड़ी। हादसा बुधवार शाम छैगांवदेवी के पास हुआ। दुर्घटना में दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 17 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सात की मौत अस्पताल में हो गई। मरने वालों में अधिकांश खंडवा जिले के हैं। मृतकों में एक इंदौर व एक भोपाल का भी है। अब तक 11 लोगों की शिनाख्त हो सकी है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.