तीन शिविरों में 827 मामलों में मिली राहत

( 2062 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jul, 15 11:07

चित्तौड़गढ़ | राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत बुधवार को जिले की तीन पंचायतों में आयोजित शिविरों में 827 मामलों का निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत दी गई। निम्बाहेड़ा के कारूंडा, बड़ीसादड़ी के महुड़ा भदेसर उपखंड के पोटलाकलां पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविरों में खाता दुरुस्ती, खाता विभाजन, खातेदारी घोषणा, स्थाई निषेधाज्ञा, इजराय तथा नामान्तकरण, सीमा ज्ञान, राजस्व नकले जारी करने के जैसे प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.