दो गुटों में खूनी संघर्ष, 7 घायल

( 2643 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jul, 15 10:07

पोकरण | पुलिस थाना क्षेत्र सांकड़ा के सनावड़ा गांव में बुधवार की शाम को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में दोनों गुटों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सांकड़ा पुलिस ने पोकरण अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चार व्यक्तियों को जोधपुर रैफर किया।
सनावड़ा के गोमद नाड़े के पास पायतन की जमीन को एक गुट जुताई करने गया तो दूसरे गुट के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। जवाब में दोनों गुटों में धारदार हथियार, लाठियों से जमकर मारपीट हुई।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.