महज सत्ता नहीं राष्ट्र निर्माण है भाजपा का लक्ष्य: अमित शाह

( 13283 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jul, 15 09:07

नई दिल्ली । जपा अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्र निर्माण के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और लक्ष्य से अवगत कराने का आह्वान किया है। पार्टी के महाप्रशिक्षण अभियान के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षक कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य महज सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि इसके माध्यम से राष्ट्र निर्माण भी है।
उन्होंने महासदस्यता अभियान के तहत भाजपा की दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का जिक्र किया और कहा कि पार्टी के सामने देश के कोने कोने में अपना आधार बढ़ाने का एक बड़ा मौका है। उल्लेखनीय है कि महासदस्यता, महाजनसंपर्क अभियान के बाद भाजपा ने महाप्रशिक्षण अभियान की शुरुआत की है। इसके जरिए पार्टी का लक्ष्य अगले चार महीने में 15 लाख कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, सिद्घांत और लक्ष्य से अवगत कराना है। शाह ने कहा कि अन्य दलों की तरह भाजपा का लक्ष्य महज सत्ता हासिल करना नहीं है। भाजपा अन्य दलों की तरह आंदोलन या किसी अन्य कारण से अस्तित्व में नहीं आई, बल्कि इसकी उत्पत्ति का कारण विचारधारा है। भाजपा का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, सिद्घांत और लक्ष्य से अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 11 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा के सामने अवसर हाथ फैलाए खड़ा है। पार्टी इन सदस्यों के माध्यम से देश के कोेने कोने में अपना आधार बना कर देश को एक कल्याणकारी राज्य का सपना पूरा कर सकती है। कार्यशाला में पार्टी के 352 नेताओं ने हिस्सा लिया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.