दिनेश मुनि का चातुर्मास ’शिर्डी‘ में

( 6107 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 15 17:06

दिनेश मुनि का चातुर्मास ’शिर्डी‘ में उदयपुर ः विश्व संत उपाध्याय पुष्कर मुनि, आचार्य देवेन्द्र मुनि के सुशिष्य श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि का वर्ष २०१५ का चातुर्मास महाराष्ट्र राज्य की प्रसिद्ध धर्म नगरी ’’शिर्डी‘‘ के श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ के जैन स्थानक में होगा। धार्मिक - संास्कृतिक चेतना जगाने वाले डॉ. द्वीपेन्द्र मुनि, डॉ. पुष्पेन्द्र मुनि भी उनके साथ रहेंगे। मुनित्रय के वर्षवास की स्वीकृति पर शिर्डी वासीप्रसन्न हैं। उल्लेखनीय है कि दिनेश मुनि की शिर्डी क्षेत्र में प्रथम बार आगमन हो रहा है। श्री तारक गुरु जैन ग्रन्थालय के उपाध्यक्ष गणेश लाल गोखरु ने बताया कि दिनेश मुनि का शिर्डी में चातुर्मास प्रवेश २२ जुलाई २०१५ को है इस मौके पर उदयपुर से कई श्रद्धालुजन उपस्थित होगें।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.