हॉलीवुड सितारों से ज्यादा कमाते हैं Big B

( 7169 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 15 09:06

हॉलीवुड सितारों से ज्यादा कमाते हैं Big B न्यूयार्क | सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और सलमान खान कमाई के मामले में हॉलीवुड के ए-ग्रेड सितारों से कहीं आगे हैं। 72 साल की उम्र में भी अमिताभ की कमाई लियोनाडरे डीकैप्रियो और कैनिंग टैटम से ज्यादा है। फोर्ब्स द्वारा इस साल जारी सौ सबसे ज्यादा कमाने वाले सितारों की सूची से यह बात सामने आई है। सोमवार को जारी इस सूची में 30 करोड़ डॉलर के साथ पहला नाम अमेरिकी मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर का है। फोर्ब्स की सूची में अमिताभ के साथ ही सलमान खान, अक्षय कुमार और पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी नाम शामिल किया गया है। अमिताभ और सलमान में प्रत्येक ने तीन करोड़ 35 लाख डॉलर कमाया है। दोनों को संयुक्त रूप से 71वें स्थान पर रखा गया है। तीन करोड़ 25 लाख डॉलर के साथ अक्षय कुमार 76वें और तीन करोड़ 10 लाख डॉलर के साथ धोनी 82वें स्थान पर हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.