उत्तराखंड में चीन सीमा पर बनेगी सैन्य छावनी

( 4390 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 15 09:06

देहरादून | भारत-चीन सीमा पर चीनी सेना की निरंतर बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर रक्षा मंत्रलय उत्तराखंड के चमोली जिले के उरगम क्षेत्र में सैन्य छावनी बनाने की तैयारी कर रहा है। मंत्रलय ने इसके लिए उत्तराखंड सरकार से लगभग 240 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। मंत्रलय के इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने उरगम क्षेत्र में 240 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर ली है, जिस पर स्थानीय वन पंचायत ने भी सहमति दे दी है। राज्य की उच्च स्तरीय कमेटी में इस बाबत अंतिम निर्णय लिया जाएगा। भारत-चीन सीमा पर चीनी सेना की निरंतर बढ़ती गतिविधियां रक्षा मंत्रलय के लिए चिंता का सबब बन गई हैं। यही वजह है कि अब रक्षा मंत्रलय ने भी सीमांत क्षेत्र में भारतीय सेना को लाव-लश्कर समेत तैनात करने की तैयारी शुरू कर दी है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.