सॉफ्टवेयर ठप, नहीं हो रही राजस्व वसूली

( 3884 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 15 09:06

पटना | नगर निगम में पिछले एक सप्ताह से होर्डिग टैक्स वसूली का काम ठप है। निगम में जिस सॉफ्टवेयर पर काम होता है, वह 23 जून से ही खराब है। कब तक ठीक होगा, यह नगर निगम के अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं। वैसे भी नगर निगम में राजस्व वसूली की हालत लचर है। कोई भी अंचल अपने निर्धारित लक्ष्य के आसपास भी नहीं है। ऐसे में एक सप्ताह से सॉफ्टवेयर में खराबी से निगम को हर दिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। लेकिन अधिकारी इसकी सुधी लेना मुनासिब नहीं समझ रहे। जिस कंपनी ने निगम के होल्डिंग टैक्स वसूली का सॉफ्टवेयर तैयार किया है, उसके साथ नगर निगम ने अभी तक करार नहीं किया है। अब तक कंपनी के प्रतिनिधि इस आशा पर काम कर रहे थे कि आज नहीं तो कल उनके साथ निगम करार कर ही लेगा।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.