चीन की महान दीवार धीरे-धीरे विलुप्त होने की ओर

( 19580 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 15 08:06

चीन की महान दीवार धीरे-धीरे विलुप्त होने की ओर बीजिंग। प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय गतिविधियों की वजह से चीन की महान दीवार धीरे-धीरे विलुप्त होने की ओर है। हालत यह है कि यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों में शुमार चीन की इस महान दीवार की लोगों ने अपने घर बनाने के लिए ईंटें तक चुरा ली हैं।
सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस महान दीवार का अब तक तकरीबन 30 फीसदी हिस्सा लुप्त हो चुका है।
ऐसा नहीं है कि इस दीवार के कुछ ही हिस्से टूट फूट का शिकार हों, बल्कि इसके हजारों किलोमीटर तक में दरारें आ चुकी हैं। यह दीवार पूर्वी तट के शैनहाईगुआन से गोबी मरुस्थल के दूरदराज तक फैले इलाके के शियायुगुआन तक जाती है। दीवार की पूरी लंबाई नौ हजार से लेकर 21 हजार तक मानी जाती है, जिसमें अंतरिक्ष से दिखने वाले कुछ गायब हिस्से भी जोड़कर बताए जाते हैं। जबकि हकीकत में यह दीवार अब उतनी लंबी नहीं रह गई है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.