चीनी सेना ने भारत के अर्जुन टैंक की तारीफ की

( 2783 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 15 08:06

बीजिंग । चीन ने सोमवार को भारत के स्वदेशी मुख्य युद्धक टैंक ‘अर्जुन’ की तारीफ की है। चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने कहा कि अर्जुन टैंक भारत की परिस्थितियों के अनुसार बहुत अच्छा है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की ओर से पहली बार भारतीय मीडिया को अपने विस्तृत आधुनिकीकरण के संबंध में जानकारी देने के दौरान यह बात कही। भारत के साथ सैन्य रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए पीएलए ने अपने प्रमुख सैन्य संस्थान एकेडमी ऑफ ऑर्मर्ड फोर्सेज इंजीनियरिंग के दरवाजे यहां का दौरा करने वाले भारतीय पत्रकारों के लिए खोल दिए हैं। इस एकेडमी में हर साल छह हजार सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाता है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.