एक्टर से सिंगर बने विनय आनंद

( 13040 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jun, 15 18:06

एक्टर से सिंगर बने विनय आनंद अब तक कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मो में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शको के चहिते बने एक्टर विनय आनंद को अब तक दर्शको ने कॉमेडी करते देखा है,इमोशनल होते हुए देखा है ,एक्शन करते देखा है,रोमांस करते भी देखा है पर पहली बार विनय अपने हिप-हॉप अंदाज में डांस करते और गाना गाते दिखाई देंगे .विनय की बहुत जल्द रीमिक्स एल्बम दर्शको के बीच आनेवाली है ज्सिका नाम है 'विनय आनंद वर्ल्ड वाईड विन '.इस एल्बम में कुल ३ गाने है जिसमे विनय विदेशी गोरियों के साथ मॉडर्न तरीके के ठुमके लगाते नजर आएँगे .विनय ने भोजपुरी और हिंदी दोनों इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग से यह साबित कर दिया है की वे एक बेहतर एक्टर है पर इस एल्बम के रिलीज़ होने के बाद विनय एक अच्छे सिंगर के रूप में भी लोगो के बीच छा जाएंगे .
इस म्युजिक विडियो में संगीत दिया है दुर्गेश विश्वकर्मा और विनय आनंद ने । इस म्युजिक विडियो को डायरेक्ट किया है ज्योति आनंद ने। निर्माता हैं विनय आनंद की कंपनी फ्लाईंग हार्सेस ने। गीत लिखे हैं संजय कबीर और मीत गौड़ ने। विनय की यह एल्बम बहुत जल्द वर्ल्ड वाइड रिलीज़ किया जाएगा और हमे पूरी उम्मीद है की दर्शको को यह एल्बम बहुत पसंद आएगा .

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.