घोषित सभी योजनाएं साजिश के तहत बंद

( 2119 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jun, 15 11:06

पटना | पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) ने कहा है कि जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद नीतीश कुमार महादलित वर्ग और अनुसूचित जाति के साथ बदले की भावना से काम कर रहे हैं। इस समुदाय की पूर्व में घोषित सभी योजनाएं साजिश के तहत बंद कर दी गई हैं। सुमो रविवार को अपने पोलो रोड स्थित सरकारी आवास के सभागार में आयोजित भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा सह महादलित मंच के समागम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महादलित मंच के अध्यक्ष छोटे लाल राजवंशी ने की। 1सुमो ने अनुसूचित जाति और महादलित समाज की महिलाओं को मंच-मोर्चा से सक्रिय रूप से जोड़ने की बात की। कहा कि 2003 के पंचायत चुनाव में राजद सरकार ने मुखिया और सरपंच को आरक्षण नहीं दिया। 2005 में राजग की सरकार बनी तो भाजपा के दबाव पर इस समाज के लिए 16 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई। नतीजा 1300 से अधिक मुखिया और सरपंच महादलित और अनुसूचित जाति वर्ग के बने।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.