जमीन पर आ गई ब्लू व्हेल

( 20785 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 15 13:06

जमीन पर आ गई ब्लू व्हेल अलीबाग | महाराष्ट्र में अरब सागर के तट पर ऊंची लहरों के चलते जमीन पर आ गई ब्लू व्हेल की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने गुरुवार को 42 फीट लंबी घायल व्हेल को वापस समुद्र में डालने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। तकरीबन 20 टन वजनी ब्लू व्हेल गत बुधवार को रायगढ़ जिले के अलीबाग से 20 किमी किलोमीटर दूर रेवदांडा तट पर अरब सागर से बाहर आ गई थी। स्थानीय लोगों ने घायल व्हेल को देखकर कलेक्टर को इसकी जानकारी दी। डिप्टी कलेक्टर दीपक क्षीरसागर ने बताया कि जिला प्रशासन, राजस्व और मत्स्य विभाग के अधिकारी जेसीबी मशीन के साथ गुरुवार सुबह तट पर पहुंचे। व्हेल को समुद्र में डालने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार उसकी मौत हो गई। तट पर ही उसे दफना दिया गया। रायगढ़ जिले में दो महीने पहले उरान तट पर एक मरी हुई व्हेल पाई गई थी। अरब सागर में व्हेल मछलियों की 20 किस्में पाई जाती हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.