अब खाओ तरबूज वाला ब्रेड

( 13679 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 15 08:06

गर्मियों में तरबूज देखकर किसी की भी जीभ में पानी आ जाए। ऐसे में तरबूज के दीवानों के लिए ताइवान की एक बेकरी ने अपनी ब्रेड को ही तरबूज की शक्ल दे दी है। चकोर आकार की यह ब्रेड तरबूज की ही तरह बाहर से धारीदार हरी और अंदर से लाल है। तरबूज के बीजों की तरह इस ब्रेड में भी काले रंग के धब्बे हैं। ऐसे में इसे देखकर कोई भी गच्चा खा जाता है। वह इसे उठाता तो तरबूज समझकर है, लेकिन उसके हाथ आती है ब्रेड। जापान और ताइवान में चकोर तरबूज भी उगाए जाते हैं। इसलिए लोग इस ब्रेड को तरबूज मान लेते हैं। ब्रेड निर्माताओं के अनुसार उन्होंने यह ब्रेड बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई है, ताकि भम्र में ही सही पर वह अपना खाना ठीक से खा सकें। इस ब्रेड में आटे और मैदा के अलावा प्राकृतिक रंग, ग्रीन टी, स्ट्रॉबेरी जैसी चीजें मिलाई गई हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.