पहली बारिश में ही डूबा गुजरात

( 8623 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 15 14:06

पहली बारिश में ही डूबा गुजरात अहमदाबाद | गुजरात में बीते दो दिनों में हुई तेज बारिश, तूफान और जल जमाव की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात के अमरेली जिले में अकेले 36 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरली में ही बाढ़ के कारण शेंत्रुजी नदी पर बना पुल बह गया।

मानसून धीरे-धीरे पूरे देश में पहुंच रहा है, लेकिन कई जगह य़े लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन कर आ रहा है। गुजरात में मानसून वहां के लोगों के लिए जानलेवा बन गया है और अब तक बाढ़ की विभिषिका से 51 लोगों की मौत हो चुकी है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.