अमरनाथ यात्रा में कोल्ड ड्रिंक्स सहित 50 वस्तुओं पर प्रतिबंध

( 14564 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 15 15:06

अमरनाथ यात्रा में कोल्ड ड्रिंक्स सहित 50 वस्तुओं पर प्रतिबंध जम्मू । श्री अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को देखते हुए कोल्ड ड्रिंक्स सहित 50 से अधिक खानपान की वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। फ्राइड और फास्ट फूड पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बोर्ड ने इस पर अमल करने के लिए अनंतनाग और गांदरबल जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं। दोनों रास्तों के यात्रा मार्ग पर इन वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा जम्मू से यात्रा के लिए सरकारी बसों का किराया भी तय कर दिया गया है। प्रतिबंधित वस्तुओं में फ्राइड राइस, पूरी, भठूरे, बरगर, स्टफ्ड परांठा, ब्रेड बटर, भारी पुलाव, क्रीम रहित खाना, आचार, चटनी, फ्राइड पापड़, चाउमिन, काड़ा, हवला, जलेबी, गुलाम जामुन, लड्डू, खोया बरफी, रसगुल्ला, क्रंची स्नैक्स, फ्राइड ड्राई फ्रूट, पकोड़ा और समोसा शामिल हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.