पुरोहित संरक्षक एवं भाटी बने जिला अध्यक्ष

( 9822 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 15 17:05

जैसलमेर । जिला जैसलमेर के अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक के दौरान पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी वेलफेयर समिति जयपुर के निर्देशानुसार जिला जैसलमेर की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी वेलफेयर समिति जैसलमेर के प्रवक्ता श्री मुरलीधर देवपाल जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की पंचायत समिति सम मुख्यालय जैसलमेर सभागार में आयोजित बैठक के दौरान चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मती से श्री आनन्द पुरोहित पंचायत समिति सम को सरंक्षक एवं श्री जोगेन्द्रसिंह भाटी पंचायत समिति जैसलमेर को जिला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
श्री देवपाल ने बताया कि कार्यकारिणी में श्री सुन्दर लाल सुथार उपाध्यक्ष, श्री किशोर बिस्सा महासचिव, श्री अशोक सुथार एवं श्री बसन्त कुमार सहसचिव, श्री रूपचन्द जीनगर कोषाध्यक्ष तथा श्री अलूदखां मेहर को आई.टी. प्रभारी निर्वाचित किया गया।
श्री पुरोहित एवं श्री भाटी द्वारा समस्त पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारी हित में सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.