साहित्य के पन्ने पर नये दस्तखत

( 6059 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 15 08:05

दुनिया को अपना दीवाना बना चुके जाने-माने साहित्यकारों का शुक्रवार से रविवार तक ऐतिहासिक नगरी में संगम होगा। ताजनगरी साहित्य के पन्ने पर एक नए दस्तखत करेगी।
सूरदास और नजीर की धरती पर आगरा में पहली दफा शुक्रवार से ताज साहित्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। देहली पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम में लगने जा रहे साहित्य के महाकुंभ में शामिल होने ख्याति प्राप्त साहित्यकार रस्किन बॉन्ड, शोभा डे, रजा मुजफ्फर अली, महाकवि गोपाल दास नीरज, प्रख्यात कवि सुरेंद्र शर्मा और फिल्मकार फारुख शेख जैसी हस्तियां आ रही हैं। तीन दिन तक साहित्य और फिल्म जगत के करीब चालीस दिग्गज आगरावासियों को साहित्य की बारीकियां, अपने अनुभव सुनाएंगे। एड गुरु प्रहलाद कक्कड भी शहरवासियों से मुखातिब होंगे।
आयोजन स्थल तक साहित्य प्रेमियों को ले जाने के माकूल इंतजाम किए गए हैं। आयोजन समिति के प्रस्तोता हरविजय वाहिया ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए शहर में चार स्थानों पर नि:शुल्क बस की व्यवस्था रहेगी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.