स्मृति ईरानी को यूपी का सीएम कैंडिडेट घोषित करने की मांग

( 2929 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 15 20:05

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा पूर्व मंत्री ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है।
अमेठी के सलोन में आज भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दलबहादुर कोरी ने मांग रखी कि भाजपा नेतृत्व स्मृति ईरानी को मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित करे। जिससे की पार्टी को मिशन 2017 में अच्छा लाभ मिलेगा।
लोकसभा चुनाव तथा मंत्री बनने के बाद भले ही स्मृति ईरानी आज पहली बार अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन पहुंची हों, लेकिन सलोन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर उत्साहित नेता तथा कार्यकर्ताओं ने ने उन्हें उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने का नारा बुलंद किया। सलोन से भाजपा से विधायक रहे पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि अगर आप ऐसे ही जनता की सेवा करती रही तो जनता आपको मंत्री नहीं मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटेगी। उन्होंने मंच से ही स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कैंडीडेट घोषित करने की मांग कर डाली।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.