भगवानपुर सबस्टेशन में तोड़फोड़

( 3489 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 15 12:05

मुजफ्फरपुर : लगातार टिपिंग, लो वोल्टेज व विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूटने लगा है। जिसकी वजह से आए दिन हंगामा व तोड़फोड़ होने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में लगातार तीन दिन से विद्युत संकट ङोल रहे भगवानपुर के उपभोक्ताओं ने शनिवार को बबाल किया। भगवानपुर सब स्टेशन के कर्मचारियों को बंधक बनाकर तोड़-फोड़ किया, वहीं पाण्डेय मोटर स्थित एमवीवीएल कार्यालय को भी अपने आक्रोश का निशाना बनाया। देर शाम विद्युत व्यवस्था सुचारू होने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। आंदोलनकारियों ने आपूर्ति में गड़बड़ी होने पर कार्यालय बंद करा देने की चेतावनी भी दी है। 1शनिवार को तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति में टिपिंग से परेशान उपभोक्ताओं ने सुबह से ही भगवानपुर सब स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। सब स्टेशन के ऑपरेटर विकास, रामू ठाकुर, गार्ड आशीष के साथ मारपीट की। कार्यालय को बंद कराते हुए कुर्सी टेबल तोड़ दिया। एरिया मैनेजर वाइ त्रिपाठी के साथ भी आक्रोशित लोगों ने र्दुव्‍यवहार किया। 1भगवानपुर बीबीगंज के शुभम ने बताया कि यहां बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं रहता है। बिजली के आने में देर जरूर होती है लेकिन जाने का कोई समय नहीं होता। लो वोल्टेज के कारण मोटर नहीं चल रहा है। तीन दिनों से लोग पानी के लिए त्रहिमाम कर रहे हैं। कस्टम केयर पर फोन करने पर कर्मचारियों की कमी का बहाना बनाया जाता है। अधिकारी भी उपभोक्ताओं की समस्या का निदान नहीं कर पा रहे हैं। लगातार टिपिंग, लो वोल्टेज व विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूटने लगा है। जिसकी वजह से आए दिन हंगामा व तोड़फोड़ होने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में लगातार तीन दिन से विद्युत संकट ङोल रहे भगवानपुर के उपभोक्ताओं ने शनिवार को बबाल किया। भगवानपुर सब स्टेशन के कर्मचारियों को बंधक बनाकर तोड़-फोड़ किया, वहीं पाण्डेय मोटर स्थित एमवीवीएल कार्यालय को भी अपने आक्रोश का निशाना बनाया। देर शाम विद्युत व्यवस्था सुचारू होने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। आंदोलनकारियों ने आपूर्ति में गड़बड़ी होने पर कार्यालय बंद करा देने की चेतावनी भी दी है। 1शनिवार को तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति में टिपिंग से परेशान उपभोक्ताओं ने सुबह से ही भगवानपुर सब स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। सब स्टेशन के ऑपरेटर विकास, रामू ठाकुर, गार्ड आशीष के साथ मारपीट की। कार्यालय को बंद कराते हुए कुर्सी टेबल तोड़ दिया। एरिया मैनेजर वाइ त्रिपाठी के साथ भी आक्रोशित लोगों ने र्दुव्‍यवहार किया। 1भगवानपुर बीबीगंज के शुभम ने बताया कि यहां बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं रहता है। बिजली के आने में देर जरूर होती है लेकिन जाने का कोई समय नहीं होता। लो वोल्टेज के कारण मोटर नहीं चल रहा है। तीन दिनों से लोग पानी के लिए त्रहिमाम कर रहे हैं। कस्टम केयर पर फोन करने पर कर्मचारियों की कमी का बहाना बनाया जाता है। अधिकारी भी उपभोक्ताओं की समस्या का निदान नहीं कर पा रहे हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.