आयुक्त मीणा सहित कई अफसरों के तबादले

( 3728 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 15 11:05

अजमेर. स्वायत्तशासन विभाग ने अजमेर नगर निगम के आयुक्त नारायण लाल मीणा सहित अन्य अफसरों के तबादले कर दिए हैं। विभाग ने तबादला किए गए अधिकारियों के स्थान पर किसी की तैनाती नहीं की है, इसके चलते निगम प्रशासन को कार्य करने में कठिनाई सकती है।
विभाग के अनुसार जारी आदेश के मुताबिक आयुक्त नारायण लाल मीणा को किशनगढ़ नगर परिषद में लगाया गया है। मीणा स्वयं भी लंबे समय से अपना तबादला किशनगढ़ कराना चाहते थे। अधिशासी अभियंता संपत मेघवाल को जोधपुर नगर निगम में लगाया गया है। इसी प्रकार राजस्व अधिकारी गजेंद्र सिंह रलावता को पदोन्नत कर बूंदी नगर पालिका में आयुक्त पद पर लगाया है। सहायक अभियंता ललित मोहन शर्मा को डूंगरपुर और अधिशासी अधिकारी अंशुल अग्रवाल को भीलवाड़ा के गंगापुर नगर पालिका में लगाया है। आदेश के मुताबिक अजमेर निगम में पंकज कुमार मंगल को अधिशासी अधिकारी और योगेंद्र सिंह शेखावत को कनिष्ठ अभियंता के पद पर लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि अजमेर नगर निगम में आयुक्त के दो पद हैं। मीणा बीमार होने की वजह से अवकाश पर चल रहे हैं। आयुक्त प्रशासन सीमा शर्मा दोनों पदों का काम देख रही हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.