कंपनी ने चार कर्मचारियों को तोहफे में दी कार

( 3917 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 15 11:05

हेकिल नाम की नवजात कंपनी (स्टार्ट-अप) ने दावा किया है कि उसने अपने चार कर्मचारियों को महंगी कारें उपहार में दी हैं। इससे कुछ दिन पहले रीयल्टी पोर्टल हाउसिंग डॉट काम के प्रमुख राहुल यादव ने अपने निजी शेयर कर्मचारियों के बीच बांटकर सुर्खियां बटोरी थीं।

हेकिल ने कहा कि उसने सबसे अच्छा निष्पादन करने वाले चार में से दो कर्मचारियों को हुंदै एक्सेंट और अन्य दो कर्मचारियों को आई-10 ग्रैंड उपहार में दी है। कंपनी ने रिवार्ड की घोषणा करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति और फोटोग्राफ जारी किए। वर्ष 2010 में स्थापित हेकिल वैश्विक ग्राहकों को वित्तीय आंकड़े उपलब्ध कराती है और कंपनी में 23 कर्मचारी कार्यरत हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.