आरेन्स ने महिला हॉकी टीम का कोच पद संभाला

( 3255 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 15 10:05

भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आखिर कनाडा के मैथियास आरेन्स के बुधवार को पद संभालने के साथ ही समाप्त हो गया।

ऑस्ट्रेलिया के नील हागुड के पिछले साल नवंबर में इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।

न्यूजीलैंड के एंथनी थोर्टन इस पद के लिये पहली पसंद थे लेकिन वह चिकित्सकीय कारणों से टीम से नहीं जुड़ पाये। हॉकी इंडिया ने इसके बाद आरेन्स के नाम की सिफारिश की थी। वह सोमवार को यहां पहुंचे थे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.