आनंद विहार से प्रीमियम सुपरफास्ट

( 3618 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 15 10:05


नई दिल्ली/इलाहाबाद । गर्मी में बढ़ी यात्रियों का भीड़ के लिए रेलवे प्रशासन ने पटना से आनंद विहार के लिए एक और स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। यह गाड़ी 02365 पटना से 26 मई से 30 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार को रात 23.10 बजे छूटेगी। आरा, बक्सर, मुगलसराय रुकते हुए जंक्शन पर सुबह 5.20 बजे, कानपुर में 9.45 बजे और शाम 16.35 बजे आनंद विहार पहुंचाएगी। वापसी में 02366 आनंद विहार टर्मिनल से 27 मई से एक जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार की शाम 18.45 बजे रवाना होगी।
कर भोर में 4.10 बजे इलाहाबाद, 6.20 बजे मुगलसराय, 7.37 बजे बक्सर, 8.40 बजे आरा और 10 बजे पटना स्टेशन पहुंचाएगी। साथ ही गाड़ी संख्या 02791/02792 सिकंदराबाद-पटना सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से एक फेरा चलेगी। सिकंदराबाद से 29 मई की सुबह 8.35 बजे छूटकर अगले दिन सुबह 9.18 बजे छिवकी और शाम 16.10 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी 31 मई को पटना से अपराह्न 13.30 बजे छूटकर शाम 19.18 बजे छिवकी और अगली रात 22.10 बजे सिकंदराबाद पहुंचाएगी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.