मां अंजनी का लाल थ्हारो नाम जगत में

( 6669 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 May, 15 09:05

राजसमंद| मुंडोल के पुठोल गांव में महाराणा प्रताप जयंती एवं बायण माता मेले के तीसरे दिन गुरुवार शाम को मेले का समापन हुआ। इससे पूर्व शाम को भजन संध्या हुई।
सरपंच लीना पालीवाल ने बताया कि मेले के तीसरे दिन शाम सात बजे स्थानीय विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। रात नौ बजे भजन संध्या में महालक्ष्मी म्युजिकल ग्रुप राजसमंद रतन राव एंड पार्टी भीलवाड़ा द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। महाराज गजानंद देवा... से भजनों की शुरुआत की। इसके बाद मां अंजनी का लाल थ्हारो नाम जगत में मोटो... सहित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मेले में खरीदारी भी खूब की।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.