बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

( 3148 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 May, 15 11:05

जोधपुर| आर्यवीर दल क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल व्यायामशाला पावटा सी रोड में आयोजित किए जा रहे व्यक्तित्व एवं संस्कार शिविर के दूसरे दिन अमृत आर्य द्वारा यज्ञ किया गया। इससे पूर्व अलसुबह योग, आसन, प्राणायाम किया गया। बॉक्सिंग कोच जगदीश प्रसाद आर्य ने बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा के गुर बताए। शिविर संचालक गोपाल आर्य ने शिविर की महत्ता प्रतिपादित की। इस अवसर पर हेमसिंह आर्य, नरेंद्र सिंह गहलोत, सेवाराम आर्य, मनीष आर्य, प्रदीप आर्य, तीर्थलाल आसेरी, समुंदर सिंह, विक्रमसिंह आर्य, बबलेश दिनेश आर्य उपस्थित थे।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.