डॉक्टर अब पढ़ाएंगे बच्चों को स्वच्छता का पाठ

( 2913 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 May, 15 10:05

पटना , देश को सुंदर बनाने का बीड़ा अब डॉक्टर उठाएंगे। एक डॉक्टर एक स्कूल को गोद लेंगे और बच्चों को स्वच्छ भारत से स्वस्थ भारत निर्माण का पाठ पढ़ाएंगे। इसके अलावा डॉक्टर अपने पुर्जे पर मरीजों को स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश भी देंगे। यह जानकारी गुरुवार को होटल चाणक्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। आईएमए और एलकेन लेबोरेटरीज लिमिटेड ने स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत निर्माण मुहिम को लेकर कॉन्फ्रेंस किया। उद्घाटन आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एनआर विश्वास व अन्य डॉक्टरों ने किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पटना में इसकी शुरुआत 23 मई को सुबह 9.30 बजे आईजीआईएमएस से रैली निकाली जाएगी। मौके पर आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. साहू, डॉ. पीके सिन्हा, डॉ. आरके सिन्हा आदि मौजूद थे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.