स्वामीउत्तमराम महाराज का 38वां वार्षिक दीक्षा महोत्सव गुरुवार से

( 5557 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 May, 15 12:05

जोधपुर | स्वामीउत्तमराम महाराज का 38वां वार्षिक दीक्षा महोत्सव गुरुवार से कागातीर्थ स्थित उत्तम आश्रम में ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। महोत्सव उत्तम आश्रम आचार्य पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी रामप्रकाशाचार्य अच्युत के सान्निध्य में 28 मई तक मनाया जाएगा। प्रवक्ता जानकीशरण दास ने बताया कि पहले दिन सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। 26 27 मई को दो दिवसीय विश्वशांति यज्ञ किया जाएगा। 27 मई को सुबह योग एवं प्राणायाम शिविर लगेगा। इसी दिन रात कागातीर्थ स्थित राजगुरु स्वामी हरिराम महाराज की बगीची में रात्रि सत्संग का आयोजन होगा। कार्यक्रम में राजस्थान के साथ हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश गुजरात से संत श्रद्धालु भाग लेंगे। इस दौरान सुबोध टीका दर्पण का लोकापर्ण किया जाएगा। 28 मई को शोभायात्रा निकलेगी। साथ ही कागातीर्थ पर 150 वर्ष पुरानी संतों की समाधि पर पूजन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर महाआरती के साथ स्वामी राजगुरु स्वामी हरिराम महाराज की 138 वर्ष पुरानी गूदड़ी, खड़ाऊ छड़ी भक्तों के दर्शनार्थ रखी जाएगी।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.