नई दिल्ली पाकिस्तान द्वारा नेपाल में भूकम्प पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री में गौमांस मिले होने पर विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ा विरोधजताया है. विहिप दिल्ली के महा मंत्री श्री रामकृष्ण श्रीवास्तव ने सहायता के नाम पर पाकिस्तान की ओछी मानसिकता को धिक्कारते हुए कहा है कि भगवान न करे, ऐसी आपदा अगर पाकिस्तान में आई होती, लोग हफ़्तों से भूखे प्यासे हों और उनको खाने के लिए सूअर (pig) का मास दे दिया जाये तो क्या ये मानवता सम्मत होगा? ऐसी सामग्री क्या राहत सामग्री कहलायेगी?
विहिप दिल्ली के प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने कहा है की जिस तरह की प्राकृतिक आपदा आज नेपाल के सामने खड़ी है, ईश्वर न करे, किसी और देश के सामने खड़ी हो। अनेक देशों ने नेपाल की तरफ सहायता का हाथ बढ़ाया है। लेकिन सहायता के नाम पर अगर कोई अपनी ओछी मानसिकता का प्रयोग करें तो आप इसे क्या कहेगे ? भूखे प्यासे लोगों को हम ऐसी भोज्य सामग्री भेजें जो उनके लिए धार्मिक भावनाओं के अनुरूप न हों। पाक द्वारा भेजी गई सभी खाद्य सामग्री में गोमांस का प्रयोग किया गया है। नेपाल में डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है।
विहिप के प्रांत महा मंत्री ने यह भी कहा है कि भीषण आपदा में भी पीड़ितों के प्रति ऐसी मानसिकता यह सावित करती है की पाक भूख से तड़फते लोगों को जबरन गो मॉस खिलाना चाहता है। उन्हींने पूछा कि भगवान न करे, ऐसी आपदा अगर पाकिस्तान में आई होती, लोग हफ़्तों से भूखे प्यासे हों और उनको खाने के लिए सूअर (pig) का मास दे दिया जाये तो क्या ये मानवता सम्मत होगा? ऐसी सामग्री क्या राहत सामग्री कह लायेगी। धिक्कार है ऐसी मानसिकता वाले देश पर और उसकी रहत सामग्री पर।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.