जापान में होगा फीफा क्लब

( 3856 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Apr, 15 11:04

फीफा क्लब विश्व कप का आयोजन इस साल दिसम्बर में जापान में होगा। जापान को 2016 में भी इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी मिली है।

फीफा ने इस बात की घोषणा गुरुवार को की। जापान ने तीन साल पहले फुटबॉल आयोजन की मेजबानी की थी।

फीफा महासचिव जेरोम वाल्क ने कहा कि जापान फुटबॉल संघ का अनुभव उसके काम आया। जापान फुटबॉल संघ ने कई अहम आयोजन किए हैं और उन आयोजनों की सफलता ने फीफा को एक बार फिर उसे क्लब विश्व कप के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपने पर मजबूर किया।

जापान ने इससे पहले लगातार आठ बार फीफा क्लब विश्व कप की मेजबानी की है। इस साल इसका आयोजन 10 से 20 दिसम्बर के बीच होगा।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.