यूपी बिहार में 85 मौतें

( 6362 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Apr, 15 10:04

नेपाल में आए भूकंप से शनिवार दोपहर उत्तर भारत के भी 14 शहर थर्रा गए। दिल्ली-एनसीआर में जहां इस जलजले ने दहशत मचाई, वहीं यूपी-बिहार पर भी कहर टूटा। दोनों राज्यों में इस प्राकृतिक आपदा से 85 लोग मारे गए। पश्चिम बंगाल में तीन और झारखंड में एक के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

दो मिनट तक कांपी धरती: भारतीय समयानुसार सुबह करीब पौने बारह बजे लोगों ने भूकंप का पहला झटका महसूस किया। दो मिनट तक धरती कांपती रही। लोग दहशत से उबर ही रहे थे कि करीब आधे घंटे के अंतराल में दूसरी बार झटका महसूस हुआ। इस बार तीव्रता कम थी।

दिल्ली-एनसीआर में क्षति नहीं: दिल्ली-एनसीआर में जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। घर-ऑफिस में मौजूद लोग दहशत के चलते सड़क पर आ गए। कुछ जगह लोग हड़बड़ी में घरों से निकलते हुए चोटिल हुए। वहीं कुछ घरों में मामूली दरारें देखने में आईं।

मेट्रो भी प्रभावित: भूकंप के चलते एनसीआर में मेट्रो का परिचालन दो बार प्रभावित हुआ। बाद में कुछ समय के लिए मेट्रो की गति को घटाया गया।

बिहार में 60, यूपी में 25 मौतें : भूकंप का सबसे ज्यादा असर बिहार-यूपी पर पडम। बिहार के 60 लोग मारे गए और 202 लोग घायल हुए हैं। यूपी में 25 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इससे इतर, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कुल चार लोग मारे गए।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.