अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर स्वामी अग्निवेश होगे मुख्य अतिथि

( 7557 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Apr, 15 08:04

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर स्वामी अग्निवेश होगे मुख्य अतिथि बाडमेर, अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई को स्वामी अग्निवेश मुख्य अतिथि व जिला कलेक्टर मधुसूदन शर्मा आईएएस की अध्यक्षता में आयोजित होगा अर्न्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कमठा मजदूर यूनियन बाडमेर व बधुआ मुक्ति मोर्चा, बाडमेर व आर्य समाज के सयुक्त तत्वावधान में श्रमिकों की विशाल रैली सवेरे नौ बजे चौहटन रोड रेल्वे फाटक से रवाना करेगें। इस रैली को बाडमेर जिला कलेक्टर मधुसूदन शर्मा आईएएस जोधपुर संभाग के संयुक्त श्रम आयुक्त चन्द्रभानसिंह राठौड व नगर पालिका बाडमेर के अध्यक्ष लूणकरण बोथरा हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेगें।
रैली के संयोजक प्रतापसिंह सौलंकी ने बताया कि रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई जिला कलेक्टर कार्यालय से भगवान महावीर हाउन हॉल पहुंचकर आम सभा में तब्दील होगी। अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस समारोह राष्ट्रीय बधुंआ मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अग्निवेश ंके मुख्य आतिथ्य व बाडमेर जिला कलेक्टर मधुसूदन शर्मा आईएएस की अध्यक्षता व जोधपुर संभाग के सयुक्त श्रम आयुक्त चन्द्रभानसिंह राठौड, नगर परिषद बाडमेर के अध्यक्ष लूणकरण बोथरा के विशष्ठ आतिथ्य में आयोजित होगा।
मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने बताया कि वि६व मजदूर दिवस को मनाने के लिए बधुआ मुक्ति मोर्चा बाडमेर आर्य समाज बाडमेर, हाथ ठैला यूनियन बाडमेर, बारदान मजदूर यूनियन बाडमेर, मैकेनिक यूनियन बाडमेर, महिला श्रमिक यूनियन बाडमेर, घरेलू श्रमिक यूनियन बाडमेर, ऑटो टैक्सी यूनियन बाडमेर, प्लम्बर यूनियन बाडमेर, सहित कई श्रमिक संगठन भाग लेकर विशाल रैली व विशाल आम सभा का अयोजन करेगें। मजदूरों के इस बलिदान दिवस को यादगार दिवस बनाने हेतू कई महत्वपूर्ण मजदूर कल्याण के कदम उठाएं जायेगें। आमसभा को देश की जानी मानी हस्तियां सम्बोधित करेगी।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.