भाजपा ने आतिशबाजी की फिर सड़क पर लगाई झाडू

( 2956 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Apr, 15 15:04

राजसमंद, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी भूजल विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा विश्व की नम्बर वन पार्टी बन गई है। पार्टी ने अब तक की नम्बर वन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 6.50 करोड़ सदस्यता की तुलना में अपने लक्ष्य अनुरूप 10 करोड़ सदस्य बनाने का विश्व रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।
वे रविवार को भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी को संबोधित कर रही थी। गोष्ठी भाजपा के लक्ष्य अनुरूप 10 करोड़ पार्टी सदस्यों का आंकड़ा पार के उपलक्ष्य में हुई। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और आमजन सभी जाति, धर्म विभिन्न वर्गों का भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास है, इसकी बदौलत भाजपा यह लक्ष्य हासिल कर पाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का आधार मजबूत करना है, इसके लिए 30 अप्रैल तक और अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी विचारधारा से जोड़कर परिवार में शामिल करने का प्रयास करें। भाजपा जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 अप्रैल को जयपुर आएंगे। इसमें जिले से भी कार्यकर्ताओं से सहभागिता की अपील की। किशोर गुर्जर ने बताया कि पार्टी कार्यालय के नीचे आतिशबाजी भी की। इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रवेश सालवी, उप प्रमुख सफलता गुर्जर, प्रधान रीना कुमावत, जिला उपाध्यक्ष भानू पालीवाल, महामंत्री सत्यनारायण पूर्बिया, कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, नगर अध्यक्ष महेन्द्र टेलर, ग्रामीण अध्यक्ष महेश आचार्य, नप उपाध्यक्ष अर्जुन मेवाड़ा, उप प्रधान भरत पालीवाल, दिनेश पालीवाल, दिग्विजय सिंह भाटी, जगदीश पालीवाल, गिरिराज कुमावत, रामेश्वर माली उपस्थित थे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.