सेवादल कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

( 3802 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Apr, 15 12:04

राजसमंद। सेवादल कांग्रेस राजसमन्द की ओर से मेन चोपाटी कांकरोली शुक्रवार रात वसुंधरा सरकार की जन विरोधी नीतियों, बिजली दर में बढोतरी, रॉयल्टी दरो में बढोतरी, भूमि अधिग्रहण अद्यादेश, शिक्षा सहायक भर्ती, मंत्रियों द्वारा अधिकारियों से बदसलूकी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सेवादल के अध्यक्ष घनश्याम बगोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर सचदेव, जिला प्रवक्ता सुरेश माली, राजसमन्द ब्लाक अध्यक्ष रतन कुमावत, नाथद्वारा ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन कीर, जुगल किशोर आचार्य, नरेन्द्र पूर्बिया, दिलीप जोशी, आनन्द सिंह, अजय सिंह ने प्रदर्शन का संयोजन किया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.