मेजर शैतान सिंहसिंह, परम वीर चक्र की धर्मपत्नी का निधन

( 14330 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Apr, 15 07:04

मेजर  शैतान सिंहसिंह, परम वीर चक्र  की धर्मपत्नी का निधन *रेजांग ला के हीरो मेजर शैतान सिंह सिंह, परम वीर चक्र की धर्मपत्नी श्रीमती शगुन कनवर का देहांत शुक्रवार रात तकरीबन सवा सात बजे,86 वर्ष की आयु में उनके पैतृक गाँव ६ौतान सिंह नगर में हो गया। मेजर शैतान सिंह, परम वीर चक्र कुमाऊँ रेजिमेंट की 13वी बटालियन से थे और उन्होने 1962 के युद्ध के दौरान जम्मू . क६मीर के चुशुल सेक्टर में रेजांग ला की लडाई में अपनी चार्ली कंपनी के 114 बहादूर सैनिकों के साथ मातृभूमि की रक्षा करते हुए उत्कृष्ट बलिदान दिया। उनकी बहादूरी और वीरता की गाथा
आज भी भारतीय सेना में जिवित है और आधुनिक युद्ध के इतिहास में एक मिशाल है।
श्रीमती शगुन कनवर के अंतिम संस्कार के दौरान चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ,जनरल अफसर कमानडिंग इन . चीफ सदर्न कमांड और जनरल अफसर कमानडिंग 14 कोर ;जिस कोर के आधीन रेजांग ला की लडाई लडी गई थीद्ध की ओर से फूल माला अर्जित की गई। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल बॉबी मेथ्युस, जनरल अफसर कमानडिंग कोनार्क कोर, मेजर जनरल ए एस चैधरी, जनरल अफसर कमानडिंग जोधपुर सब एरिया एवं अन्य भारतीय सेना और सिविल अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होने वीर नारी को अपनी श्रंद्धांजली अर्पित की।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.