शिक्षा मंत्री देवनानी आज अजमेर में

( 3376 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Apr, 15 10:04

अजमेर| शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी 18 अप्रैल को अजमेर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। देवनानी सुबह 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 6 बजे वे राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। अगले दिन 19 अप्रैल को देवनानी सुबह साढ़े दस बजे ब्यावर स्थित कंचन देवी जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। देवनानी दोपहर 2 बजे अजमेर में शैक्षिक प्रौद्योगिक विभाग का अवलोकन एवं शाम 4 से 5 बजे तक निवास पर जनसुनवाई करेंगे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.