गंदगी फैलाई तो लगेगा जुर्माना

( 2857 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Apr, 15 10:04

बीकानेर, अब सड़कों और सार्वजनिक जगहाें पर कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगेगा। नगर निगम ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है। विशेषकर ठेले वालों को इस बाद के लिए पाबंद किया जा रहा है कि वे अपने ठेले के पास डस्टबिन रखे ताकि सड़क पर गंदगी फैले। पहले दो दिन निगम के सफाई निरीक्षकों की टीम ने पीबीएम हॉस्पिटल के आगे अभियान चलाकर सड़क पर कचरा फैलाने वाले करीब 20 ठेले वालों पर जुर्माना लगाया।
आयुक्त (प्रशासन) वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि निगम प्रशासन ऐसे अभियान अब लगातार चलाएगा। जिस क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा, वहां की सफाई करवाई जाएगी। यह अभियान विशेषकर सार्वजनिक स्थल, पीबीएम हॉस्पिटल, रोडवेज बस स्टैंड, सब्जी मंडी, मंदिर, मस्जिद आदि के पास चलाया जाएगा।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.