केकड़ा पकड़ रहे एक व्यक्ति को बाघ ले गया

( 4122 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Apr, 15 08:04

सुंदरवन के पिरखाली जंगल में एक बाघ केकड़ा पकड़ने वाले एक व्यक्ति को पकड़ कर ले गया। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मानोतोश मंडल (48) और दो अन्य पिरखाली में केकड़े पकड़ रहे थे तभी एक बाघ मंडल को पकड़कर ले गया। अधिकारियों ने बताया कि मंडल के साथियों ने बाघ का पीछा किया लेकिन उसने मंडल को नहीं छोड़ा। तब दोनों ने वन विभाग को सूचित किया। तीनों गोसबा थाने के अंतगर्त दयापुर गांव के रहने वाले हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.