आभूषण व नकदी लेकर फरार

( 2912 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 15 09:04

कांटी। नयी नवेली दुल्हन ससुराल से लाखों के गहने व नकदी लेकर फरार हो गई। मामला कांटी थाना के लसकरीपुर का है। घटना के संबंध में पति अभिषेक कुमार ने अपनी पत्नी कुमारी पूजा पर गहने-कपड़े व नकदी लेकर भागने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कांटी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि बीते नौ मार्च को उसकी शादी बिहटा, पटना के बसौड़ा निवासी कमलेश कुमार वर्मा की पुत्री पूजा से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी पत्नी का व्यवहार खराब हो गया। बुधवार की रात घर के लोग सो गए। देर रात जब नींद खुली तो पूजा घर से गायब थी। घर से 10 भर सोने का आभूषण, 55 हजार नकदी व कपड़े भी गायब थे। बाद में इसकी सूचना अभिषेक ने अपने ससुरालवालों को सेलफोन से दी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.