सेनसमाज की ओर से निकली शोभायात्रा

( 3864 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 15 08:04

राजसमंद, जिले भरमें सेन समाज की ओर से गुरुवार को संत शिरोमणि सेनजी महाराज की 715 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर नगर सहित नाथद्वारा देवगढ़ में भी शोभायात्रा निकाली गई। नगर में गुरुवार को राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष बच्चे उमड़ पड़े। शोभायात्रा में सेनजी महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए शोभायात्रा राजनगर स्थित आवरीमाता मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। इधर, सेनजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में कुंतेश्वर महादेव फरारा में सुबह आठ बजे ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद पूजा, अर्चना धर्मसभा महाप्रसादी हुई।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.