अपहरण कर छात्रा से दुष्कर्म

( 9357 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Apr, 15 08:04

पटना। सुल्तानगंज के गोलकपुर रहने वाली छात्रा को अगवाकर पहले दुष्कर्म किया, छात्रा अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में मोहल्ले के एक लड़के ने नशा सूंघाकर उसका अपहरण कर लिया। छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने सुल्तानगंज थाने में शक के आधार पर मामला दर्ज कराया। पुलिस की दबिश के बाद दूसरे दिन छात्रा घर के पीछे बेहोश मिली। लड़का मौका देखकर फरार हो चुका था। सबसे दिलचस्प बात यह है कि घटना के दस दिन बाद मेडिकल जांच करायी गई। इसमें लड़की के साथ रेप की पुष्टि हुई। छात्रा के माता-पिता का आरोप है कि रेप के आरोपित को पुलिस अब तक नहीं पकड़ रही है। आरोपित द्वारा केस उठाने की धमकी दी जा रही है। इसको लेकर छात्रा के माता-पिता रविवार को सुल्तानगंज थाने में भी गए। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी। पटना। पटेलनगर के रोड नंबर पांच में सोमवार को मोबाइल टावर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। पुलिस छानबीन कर रही है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.