राजस्व ग्राम सागतलाई एवं सेवना के भौगोलिक क्षेत्राफल में संशोधन

( 6831 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Apr, 15 18:04

बांसवाड़ा, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने एक आदेश जारी कर बताया कि राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार राजस्व ग्राम सेवना एवं सागतलाई के भौगोलिक क्षेत्राफल में संशोधन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार तहसील बांसवाड़ा के मूल राजस्व ग्राम सेवना नवीन राजस्व गांव सागतलाई/क्षेत्राफल 223.95 हेक्टयर बनाया गया था। तहसील बांसवाड़ा के प्रस्तावानुसार ग्राम पंचायत भवन सेवना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन सेवना, आंगनवाड़ी केन्द्र की भूमि भी वर्तमान में सागतलाई में अंकित होने के कारण जन सुविधा की दृष्टि से राजस्व ग्राम सागतलाई के भौगोलिक क्षेत्राफल में से 174 खसरा नम्बर का 72.48 हेक्टयर क्षेत्राफल कम किया जाकर वापस मूल राजस्व ग्राम सेवना के भौगोलिक क्षेत्राफल में सम्मिलित किये जाने का संशोधन राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 16 के प्रावधानों के अनुसरण में राज्य सरकार की अधिसूचना के द्वारा किया गया है।
जारी आदेश के अनुरुप बांसवाड़ा तहसील के राजस्व ग्राम सागतलाई की वर्तमान भौगोलिक स्थिति कुल खसरा नम्बर 651 व क्षेत्राफल 223.95 हेक्टयर हैं, जिसमें से कुल 174 खसरा नम्बर के क्षेत्राफल 72.48 हेक्टयर की कमी के संशोधन के बाद भौगोलिक स्थिति कुल खसरा नम्बर 477 तथा 151.47 हेक्टयर क्षेत्राफल होगी। इसी प्रकार राजस्व ग्राम सेवना की वर्तमान भौगोलिक स्थिति कुल खसरा नम्बर 370 व क्षेत्राफल 124.25 हेक्टयर हैं, जिसमें से कुल 174 खसरा नम्बर के क्षेत्राफल 72.48 हेक्टयर की वृद्धि के संशोधन के बाद भौगोलिक स्थिति कुल खसरा नम्बर 544 व क्षेत्राफल 196.73 हेक्टयर होगी। इसके अनुसार इनका वर्तमान क्षेत्राफल कुल देह में से क्रमशः कमी एवं वृद्धि होकर अब राजस्व ग्राम सागतलाई का क्षेत्राफल 151.47 हेक्टयर एवं राजस्व ग्राम सेवना का 196.73 हेक्टयर होगा।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.