डॉ. निमाली सिंह ‘‘संभावना पुरुस्कार से सम्मानित’’

( 8680 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Apr, 15 18:04

डॉ. निमाली सिंह  ‘‘संभावना पुरुस्कार से सम्मानित’’ नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कॉंस्टीट्यूशनल क्लब में सामाजिक जागरूकता और समन्वित प्रयास पर आयोजित एक राष्ट्रीय सेमीनार और सम्मान समारोह में राजस्थान विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निमाली सिंह को ‘‘संभावना पुरुस्कार’’ से सम्मानित किया गया।
डॉ. निमाली सिंह को यह पुरूस्कार राजस्थान के बारां जिले में रह रहे देश के सबसे पिछड़े आदिवासी सहरिया जनजातिय समुदाय की महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और हाईजीन की शिक्षा देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की शिक्षा रूपी अलख जागने के लिए दिया गया है।
संभावना सामाजिक कल्याण समिति की और से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री इंद्रेश कुमार, पद्म भूषण कत्थक नृत्यांगना श्रीमती उमा शर्मा और भारत सरकार के सहायक सॉलिसिटर जनरल रहे श्री अनुराग कुमार ने डॉ. निमाली सिंह को शॉल, प्रशस्ति पत्र और साहित्य देकर सम्मानित किया।
समारोह में बोलते हुए श्री इंद्रेश कुमार ने डॉ.निमाली के सामाजिक सरोकारों की तारीफ करते हुए उन्हे समाज में हाशिये की जिन्दगी जी रही आदिवासी महिलाओं की सच्ची पैरोकार कहा।
पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. निमाली ने कहा कि निस्वार्थ भाव से काम करने का पुरस्कार मिलना मेरे लिए गौरव की बात है इससे सामाजिक सेवा के प्रति मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है।
गौरतलब है कि डॉ. निमाली सिंह 2007 से राजस्थान के बांरा जिले की आदिवासी बहुल सहरिया जनजाति की महिलाओं में शिक्षा और जागरूकता के जरिए समग्र रूप से बदलाव लाने के लिए काम कर रही है जो कि देश की सबसे अधिक पिछड़ी जनजाति में शामिल है।
समारोह में कृषि मंत्रालय भारत सरकार में संयुक्त सचिव, के पद पर र्कायरत डॉ. आशीष कुमार भूटानी, उत्तराखंड के विधायक राजेश शुक्ला, पत्रकार राजेश राज और वरिष्ठ लॉ अधिकारी सुनिल गुप्ता सहित कई विशिष्ठ व्यक्तियों को भी अपने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.