भगवान महावीर स्वामी की जयंती परशुभकामनाएं

( 4529 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Apr, 15 17:04

उदयपुर । जैन संत भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा एवं कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने सभी उदयपुर वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष बीत जाने पर भी भगवान महावीर के आदर्श उसी रूप में आज लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं। भगवान महावीर के उपदेश एवं उनके चिन्तन को विश्वव्यापी बनाए जाने की जरूरत है, ताकि पूरे विश्व में शान्ति की पवित्र गंगा प्रवाहित हो सके। भगवान महावीर एक दिव्य महापुरुष थे। उनकाजीवन चरित्र इतना विशाल और महान है कि उन पर सैकडों पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और आगे भी जारी रहेगी। इसलिए हर व्यक्ति उनसे किसी न किसी रूप में जुड कर स्वयं को कृतज्ञ महसूस करता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण को समर्पित कर दिया।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.