भगवान महावीर का अहिंसा का संदेश आज भी प्रासगिंक -राज्यपाल

( 5479 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Apr, 15 17:04

जयपुर, राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि ‘‘भगवान महावीर ने अहिंसा का संदेश दिया व इंसान को बाहरी दुनिया के बजाय स्वंय पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा दी। मनसा, वाचा और कर्म से अहिंसा को आत्मसात करने का संदेश समाज में स्थायी शांति के लिए महत्वपूर्ण है।‘‘
श्री सिंह ने कहा कि ‘‘ भगवान महावीर का जीवन और उनके उपदेश सादा जीवन, अहिंसा और सद्भाव के लिए प्रेरणा स्त्रेत है।‘‘

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.