राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में दिपांशु रहे प्रथम

( 3655 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 15 09:03

हनुमानगढ़. सूचनाकेंद्र में रविवार को आयोजित अल्बर्ट आइंसटीन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के 12, 16 एवं 21 आयु वर्ग में क्रमश दिपाशु गर्ग, राजेश एवं पुनित इंदौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शतरंज विकास समिति की अध्यक्षा कु सुमाक्षी सोखल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता के 12 आयु वर्ग में हरियाणा के दिपांशु गर्ग प्रथम, जोन मिलिटन लाइब्रेरी के उत्तम द्वितीय दीपक वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 16 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में राजेश केरथल (हरियाणा) प्रथम, कपिल शर्मा द्वितीय एवं गौत्तम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होने बताया कि 21 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में पुनित इंदौरा प्रथम, प्रमोद उपाध्याय द्वितीय तथा युलाइब्रेरी एंड रीडिंग के विपिन सैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.